खबर का असर, एसएसपी के निर्देश पर जल पुलिस ने चलाया गंगा घाटों पर अभियान
हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र ने प्रमुखता से छापी थी खबर, शहर में चर्चा, घाटों पर नहीं दिखते तैनात जल पुलिस के जवान
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। एक बार फिर हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र की खबर का असर देखने को मिला है। हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र में प्रकाशित हुई खबर का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जल पुलिस द्वारा गंगा घाटों पर जागरूकता अभियान चलाया गया है।

गौरतलब है कि हरिद्वार की गूंज समाचार पत्र में 18 मई को प्रकाशित अंक में शहर में चर्चा है कि विभिन्न घाटों पर नहीं दिखते तैनात जल पुलिस के जवान को लेकर खबर प्रकाशित की गई थी, जिसका संज्ञान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा लिया गया है।












