हरिद्वार

धूमधाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त महोत्सव, सामूहिक कलम दवात पूजा का हुआ आयोजन

नीटू कुमार जिला हरिद्वार सवांददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भगवान चित्रगुप्त जयंती को सामुहिक कलम दवात पूजा का आयोजन कर श्री चित्रगुप्त महोत्सव के रूप में शिव मंदिर सेक्टर-3 बी॰एच॰ई॰एल स्थित शिव मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा के सम्मुख मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-पूजन और यज्ञ के साथ किया गया जो भंडारे के साथ संपन्न हुआ। चित्रगुप्त मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने बताया की चित्रगुप्त मंडल द्वारा सामूहिक कमल दवात पूजन कराने का मुख्य उद्देश्य आज की यूवा पीढ़ी को अपनी पुरानी संस्कृति विरासत को समझना व परांम्परा को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा की कलम दवात का पूजन केवल मात्र कायस्थ समाज से संम्बधित नही है बल्कि यह पर्व समाज के सभी वर्गो, जाति व समुदाय के लोगो के लिए महत्तवपूर्ण है। पौराणिक मान्यतानुसार जब मर्यादा पुरूषोत्तम राम का राज्यभिषेक हो रहा था जिसमे भगवान चित्रगुप्त को निमंत्रण नहीं दिया गया उससे नाराज हो कर भगवान चित्रगुप्त ने लोगों के कर्मो का हिसाब आदि लिखना बंद कर दिया। इस स्थिति को समझते हुए राम ने चित्रगुप्त भगवान जी से क्षमा मांगी और तभी से मान्यता चली आ रही है कि दिपावली से तीसरे दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को कलम दवात पूजा के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान आदि राज्यों में सामूहिक रूप से भागवान चित्रगुप्त जी की प्रतिमा या चित्र के सम्मुख बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम का संचालन सचिव अंकित श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अक्षत श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, देवेश कर्ण, सतीश कर्ण, अभय प्रताप नारायण, संजय सक्सेना (GM, वेक्स), डॉ दीपेश चंद्र प्रसाद, अनिल श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, चंदन श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिन्हा, विशाल सक्सेना, कुमार गौरव, पूनम लाल कर्ण, वी०के सक्सेना, विपिन सक्सेना, धीरेंद्र निगम, निखिल रंजन अखिल इत्यादि थे।

Related Articles

Back to top button