हरिद्वार

22 माह के सफल कार्यकाल के बाद विदा हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। उत्तराखंड शासन के स्थानांतरण आदेश के बाद नवंबर 2024 से हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी संभाल रहे शेखर चंद सुयाल को नई तैनाती के लिए भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पुलिस कार्यालय के मीटिंग हॉल में आयोजित विदाई समारोह में एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने सुयाल के करीब 22 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया। इस दौरान अपराध नियंत्रण एवं अनावरण,कानून-व्यवस्था और सफल कांवड़ यात्रा में उनके योगदान की सराहना की गई।अधिकारियों ने उनकी कुशल कार्यशैली, मंच संचालन और मृदुभाषी व्यवहार की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में फूल माला पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सुयाल ने भी कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार जताया।

Related Articles

Back to top button