हरिद्वार

कार्यकर्ताओं के परिश्रम और संघर्ष के बाल पर ही आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी: मदन कौशिक

बूथ कार्यकर्ता के घर पर जाकर मदन कौशिक ने किया पार्टी का ध्वजारोहण

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने आज भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मध्य हरिद्वार स्थित एक कार्यकर्ता के घर पर पार्टी का ध्वज लगाकर मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है इसके पीछे उन करोड़ों करोड़ों कार्यकर्ताओं का योगदान है, जो बूथ पर लगातार संघर्ष और मेहनत कर रहे हैं और बिना यह सोच की कभी उनका कोई पारितोषिक या सम्मान मिलेगा। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल 1980 में जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई तब से लेकर आज तक भाजपा एक विशालकाय वट वृक्ष के रूप में देश के जन मानस के हृदय में अपना स्थान बना चुकी है यही कारण है, कि आज देश के सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है देश में सबसे ज्यादा सांसद और विधायक,जिला पंचायत अध्यक्ष और पार्षद भारतीय जनता पार्टी के हैं। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुए। अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। कांग्रेस की एकाधिकार वाली एक-दलीय लोकतान्त्रिक व्यवस्था के रूप में जानी जाने वाली भारतीय राजनीति को भारतीय जनता पार्टी ने दो ध्रुवीय बनाकर एक गठबंधन-युग के सूत्रपात में अग्रणी भूमिका निभाई है। देश में विकास आधारित राजनीति की नींव भी भाजपा ने विभिन्न राज्यों में सत्ता में आने के बाद तथा पूरे देश में भाजपा नीत राजग शासन के दौरान रखी। आज तीन दशक बाद प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसी एक पार्टी को देश की जनता ने पूर्ण बहुमत दिया है तथा भारी बहुमत से भाजपा नीत राजग सरकार केन्द्र में विद्यमान है। भाजपा के हरिद्वार लोकसभा मीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि आज देश में जिस प्रकार से पूरा वातावरण मोदी में है वह भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को और सबल और पुष्ट करता है देश में 50 साल जिस पार्टी की सरकार रही उसने न केवल देश को आर्थिक रूप से खोखला किया बल्कि देश में परिवारवाद की जड़े और गहरी की यही कारण है कि देश काफी पीछे होता चला गया। उन्होंने कहा कि आज के दिन सभी लोग यह संकल्प लेते हैं कि हरिद्वार लोकसभा को 5 लाख से ज्यादा मतों से जीत कर नरेंद्र मोदी की झोली में देंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, राजकुमार अरोड़ा, संजय अग्रवाल, सुभाष चंद्र, दिनेश पांडे विस्तारक, प्रमोद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button