हरिद्वार

ऑपरेशन प्रहार झबरेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अल्टो कार से 250 किलो गौमांस बरामद, आरोपी फरार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत झबरेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात अमर जवान चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध अल्टो कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज रफ्तार में वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया। पीछा करने पर आरोपी खुंडेवाली अकबरपुर तिराहे के पास कार को गन्ने के खेत में छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिग्गी में रखे पांच प्लास्टिक के कट्टों से लगभग 250 किलो गौमांस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर कोतवाली झबरेड़ा में उत्तराखंड गौवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस टीम में,एसआई योगेश कुमार, कांस्टेबल राजदीप, कांस्टेबल अनिल, होमगार्ड आजाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button