देहरादून

उत्तराखंड पुलिस द्वारा शुरु किया गया ऑपरेशन स्माइल अभियान

मुख्यालय स्तर पर 02 महीने के ऑपरेशन स्माइल अभियान में समस्त जनपदों में पुलिस अधिकारियों को दी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। उत्तराखंड पुलिस द्वारा 2024 ऑपरेशन स्माइल अभियान शुरू किया गया है। जिस संबंध में आज पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक ए०पी अंशुमान द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस कर सभी जनपदों के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वहीं पुलिस मुख्यालय द्वारा मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में 1 मई से आगामी दो महीने तक ऑपरेशन स्माइल अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में गुमशुदा हुए बच्चों के साथ ही महिलाओं व पुरुषों को पुलिस की टीमों द्वारा तलाश करेगी। वहीं मुख्यालय स्तर पर उक्त अभियान में पुलिस के अधिकारियों को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है, जिसमें नोडल अधिकारी कमलेश उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड हैं। वहीं समस्त जिलों में पुलिस उपाधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जनपद देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल एवं उधम सिंह नगर में 05,05 तलाशी टीम व अन्य जिलों में एक एक तलाशी टीम जिसमें प्रत्येक टीम में 01 उप निरीक्षक एवं 04 आरक्षी का गठन किया गया है। प्रत्येक तलाशी टीम में गुमशुदा बरामद बच्चों व महिलाओं से पूछताछ हेतु एक महिला पुलिस कर्मी की भी नियुक्ति की गई है। प्रत्येक टीमों की सहायता हेतु उपरोक्त तलाशी टीमों के अतिरिक्त 01.01 विधिक एवं टेक्निकल टीम का भी गठन किया गया है। उक्त अभियान हेतु अन्य संबंधित विभागों संस्थाओं यथा सी०डब्लू०सी समाज कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अभियोजन श्रम विभाग, आश्रय गृह, एन०जी०ओ एवं चाइल्ड हेल्प लाईन का सहयोग भी लिया जा रहा है। जनपद व अन्य राज्यों के स्थान जहां गुमशुदाओं के मिलने की संभावना अधिक रहती है। जैसे शेल्टर होम्स ,नारी निकेतन, वृद्धाआश्रम, संप्रेक्षण गृह, विशेष गृह, ढाबे, कारखाने, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थानों, आश्रम, धर्मशालओ, होटलों आदि में विशेष रूप से गुमशुदाओं को तलाश किया जायेगा। उत्तराखंड पुलिस द्वारा ऑपरेशन स्माइल अभियान 2024 को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था उत्तराखंड ए०पी अंशुमान द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के समस्त वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक के साथ ऑपरेशन स्माइल की समीक्षा कर अभियान को सफल बनाए जाने हेतु निम्नदिशा निर्देश निर्गत किए गए। जिसमें वर्ष 2020 से बरामद हेतु शेष समस्त गुमशुदाओ को बरामद किए जाने हेतु सर्वसंभव प्रयास किए जाएं। गुमशुदाओं का मिलान प्रदेश समीपवर्ती, राज्यों में बरामद लावारिस शवों से भी अनिवार्य रूप से किया जाए। ऑपरेशन स्माइल में नियुक्त टीमों द्वारा अपने जनपदों के अतिरिक्त अन्य जनपदों के गुमशुदाओं को तलाश किए जाने का भी पूर्ण रूप से प्रयास किया जाए। गुमशुदाओं के बरामद होने पर उनकी सुपुर्दगी/पुनर्वास के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बच्चों को महिलाओं से नियमानुसार पूछताछ की जाए। बरामद बच्चों महिला पुरुषों के संबंध में किसी अपराध के घटित होने की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कठोर वैज्ञानिक कार्रवाई की जाए। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ए०पी अंशुमान द्वारा समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रीमान ऑपरेशन स्माइल अभियान को सफल बनाने में सभी अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करें। वहीं मुख्यालय पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखंड पुलिस द्वारा वर्ष 2015 से चलाए गए उक्त अभियान में वर्ष 2023 तक कुल 4611 गुमशुदाओं को सकुशल बरामद किया गया जिसमें 2486 बच्चे,1207 महिलाएं, 918 पुरूष रहे। वीडियो कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के समस्त जिलों के पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button