हरिद्वार

खबर का हुआ असर, पुलिस प्रशासन ने लिया संज्ञान

कनखल थाना क्षेत्र में ट्रैफिक जाम लेकर HKG न्यूज पोर्टल ने प्रमुखता से खबर की थी प्रकाशित

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में हो रहे अवैध अतिक्रमण हटाने हेतु नगर निगम टीम एवं हरिद्वार पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। जिससे हरिद्वार की सड़कों पर किसी तरह से यातायात व्यवस्था बाधित न हो। वहीं हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के कनखल थाना क्षेत्र के चौक बाजार में पिछले काफी समय से अवैध अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था जिससे भीड़भाड़ वाले चौक बाजार पर अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिल रही थी।

Oplus_16908288
वहीं अवैध रूप से सड़क पर अतिक्रमण कर संचालित हो रही फड़ ठेली के कारण बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों के वाहन भी सड़क पर ही खड़े कर दिए जा रहे थे। जिससे कई बार चौक बाजार पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा सकती हैं। वहीं भारी ट्रैफिक जाम के कारण स्थानीय व्यापारियों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

कनखल थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार के व्यापारियों ने बताया कि अवैध रूप से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है। कई बार स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी चिलचिलाती गर्मी में जाम से जूझना पड़ता है। जिस पर चौक बाजार में बढ़ते अवैध अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार की गूंज, HKG न्यूज पोर्टल द्वारा खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया था। वहीं हरिद्वार पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) आईपीएस को भी सूचना दी गई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल अवैध अतिक्रमण हटाए जाने का भरोसा दिलाया।

जिस पर आज कनखल थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत अपनी टीम के साथ चौक बाजार पहुंचे जहां अवैध रूप से खड़े वाहनों को जब्त कर कार्यवाही की गई। वहीं प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि किसी भी तरह से यातायात व्यवस्था को बाधित नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई भी दुकानदार या वाहन चालक अवैध रूप से अतिक्रमण करता पाया गया तो उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button