हरिद्वार

बिजली कटौती से परेशानी का सामना कर रहे राजलोक कालोनीवासी: विपिन गुप्ता

नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सराय रोड़ स्थित राज़लोक कॉलोनीवासी अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। सोमवार को 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। राजलोक विकास सेवा समिति के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि भीषण गर्मी में चार घंटे की अघोषित बिजली कटौती के कारण कॉलोनीवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली कटौती के कारण जलापूर्ति भी बाधित रही। जिससे रोजमर्रा के कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। विपिन गुप्ता ने कहा कि आधिकारी और कर्मचारी लोगों की समस्याओं से अंजान बने हुए हैं। जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो रहा है। पानी की बूंद बूंद को लोग तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्रहणियां, बच्चे, बुजुर्ग सभी बिजली कटौती के कारण परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अघोषित बिजली कटौती बंद नहीं की गयी तो ऊर्जा निगम के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। रणदीप राणा, योगेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, पंकज गुप्ता, अशोक प्रजापति, गौरव वालिया, अनिल ठकराल, विजय पाल सिंह, कुलदीप कुमार, अतुल कुमार, संजय कुमार, विवेक मित्तल, दीपक कुमार आदि ने भी अघोषित बिजली कटौती पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल बंद करने की मांग की।

Related Articles

Back to top button