रानीपुर पुलिस ने किया लुट कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
सवारी को बनाया निशाना, एकांत जगह पर ले जाकर करते थे लूटपाट
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, लुट कांड का खुलासा करते हुए तीन शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटा हुआ माल भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार 12 सितंबर की रात्रि को रिक्शा में बैठे पवन कुमार केवी स्कूल जाने वाले सुनसान रास्ते पर ई रिक्शा चालक ओर रिक्शा में पहले से बैठे दो अन्य व्यक्तियों ने नुकीली वस्तु पेट पर लगाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित की तहरीर पर हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह ने लूट का खुलासा ओर आरोपियों की तलाश में रानीपुर कोतवाली और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित कर निर्देश दिए।
संयुक्त गठित पुलिस टीम ने खुलासे को लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाले, साथ ही पुराने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए रविवार रात चेकिंग के दौरान लीडो क्लब जाने वाले कच्चे रास्ते में एकांत स्थान में खड़े एक ई रिक्शा पर बैठे तीन संदिग्धों से पूछताछ करते हुए तलाशी ली तो लुटा हुआ माल बरामद हुआ।
वहीं इस बाबत पर नगर पुलिस अधीक्षक्ष अभय सिंह प्रताप ने सोमवार को लुट कांड का खुलासा करते हुए बताया कि 12 सितंबर को ई रिक्शा में बैठकर एक व्यक्ति से लुट की घटना को तीन शातिर चोरों ने अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार श्रवण कुमार, विजय ओर आयुष ने बताया कि रात के अंधेरे में अकेली सवारी को एकांत स्थान पर ले जाकर उससे लूटपाट करते हैं। उन्होंने ही राजा बिस्कुट के पास से अपने ई-रिक्शा में बैठाये गए लड़के से शिव मंदिर के पास डरा धमकाकर बैग, उसमें रखे आधार कार्ड आदि दस्तावेज, जूते, जीन्स व नगदी लूटी थी। लूटी हुई जीन्स के बारे में पूछने पर एक आरोपी आयुष उर्फ अनिकेत ने बताया कि वही जीन्स उसने पहनी हुई है।
पुलिस अधीक्षक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लेते हुए मौके से नगदी, लूटा गया सामान व वारदात में इस्तेमाल लोहे के औजार व ई-रिक्शा कब्जे पुलिस लिया गया। नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में रानीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी, सीआईयू पर प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट, उ०नि सुधांशु कौशिक, अ०उ०नि सुबोध घिल्डियाल, हे०का जगदेव, कानि० विवेक गुसांई, कानि० पी.एस दानू, कानि० सर्वजीत सिंह ओर कानि० वसीम शामिल रहे।









