हरिद्वार

नशे के बढ़ते प्रचलन पर रेणु उपाध्याय ने जताई चिंता

चंडीघाट-नजीबाबाद हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की भी मांग

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार। अधिवक्ता रेणु उपाध्याय ने जनपद में तेजी से बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे की लत युवाओं को अपने जीवन से भटका रही है। इससे अनेकों परिवार तबाह हो चुके हैं और सामाजिक वातावरण पर भी इसका गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा हैं, लेकिन केवल प्रशासनिक प्रयासों से इस समस्या का पूरी तरह समाधान संभव नहीं है। इसके लिए आमजन को भी जागरूक होकर नशे के खिलाफ आवाज उठानी होगी। अभिभावकों और समाज के प्रत्येक वर्ग को युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। तभी नशे के बढ़ते प्रकोप से समाज को छुटकारा मिल सकता है। वहीं रेणु उपाध्याय ने हरिद्वार के चंडीघाट से नजीबाबाद की ओर जाने वाले हाईवे पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर रोशनी की समुचित व्यवस्था होने से रात के समय आवागमन करने वाले लोगों, वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग आमजन के साथ-साथ बड़ी संख्या में वाहन चालकों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में जनहित और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सरकार को चंडीघाट-नजीबाबाद हाईवे पर जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगाने की दिशा में ठोस कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सरकार और संबंधित विभागों से नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान तेज करने तथा हाईवे पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button