हरिद्वार

एससी आयोग के सदस्य मनोज गौतम ने जन्म दिवस पर मरीजों को वितरित किए फल

अक्षय कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अक्षय कुमार) हरिद्वार। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य मनोज कुमार गौतम ने अपने जन्म दिवस पर जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीज को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मनोज कुमार गौतम ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति मानवता का संदेश देती है। जन्म दिवस पर जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर मां गंगा से उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की गयी है। जन्म दिवस के अवसर मनोज कुमार गौतम ने पर्यावरण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जनचेतना फैलाना जरूरी है। हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में सभी अपना सहयोग प्रदान करें। पर्यावरण संरक्षण के लिए धरती पर पौधारोपण जरूरी है। प्रत्येक नागरिक को अपने जन्म दिवस पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। मनोज गौतम को जन्म दिवस की बधाई देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा उन्हें दीघार्य प्रदान करें। मानव सेवा का संदेश देते हुए राष्ट्रहित में योगदान दें।

Related Articles

Back to top button