गौ तस्करी के लिए इस्तेमाल की जाती थी स्कॉर्पियो कार, नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचा गौ तस्कर
आश्रमों और सड़कों से चोरी कर बेचते थे गाय-सिडकुल, रानीपुर, ज्वालापुर समेत कनखल क्षेत्रों में देखी गई स्कॉर्पियो कार

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत नगर कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, चेकिंग के दौरान नगर कोतवाली पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक देसी तमंचा, 315 बोर, दो देसी कारतूस, एक स्कॉर्पियो कार समेत 5100 रुपए नगद बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं रविवार को हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र अंतर्गत जयराम मोड पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था, पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की सफेद स्कॉर्पियो कार को रोकने का इशारा किया, चालक द्वारा पुलिस को देख कार को भागने लगा पुलिस ने बैरियल लगाकर वाहन को रोक लिया।
चालक से पूछताछ करने पर चेकिंग कर रही पुलिस के होश उड़ गए, बिना नंबर प्लेट स्कॉर्पियो वाहन चालक ने पूछताछ में बताया कि सप्तसोवर क्षेत्र से गाय चोरी कर पैसे लेने आया था। सूत्रों के अनुसार, पकड़ गया गौ तस्कर अपने साथी इमरान और राजा के साथ काफी समय से क्षेत्र में सक्रिय था। कई बार ज्वालापुर, कनखल, सिडकुल समेत रानीपुर क्षेत्रों में स्कॉर्पियो कार में देखा गया है।
वहीं इस बाबत पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक गौ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी परवेज ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ आश्रमों और सड़कों से गाय चोरी कर स्कॉर्पियो कार से ले जाकर बेचता था।
आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि बीती 13 मई की रात सप्तसरोवर आश्रम के पास स्थित गौशाला से गाय चोरी कर बेची गई थी। चोरी में मिले पैसों में से उसके हिस्से के 5100 रुपये भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई नवीन सिंह चौहान, हेड कांस्टेबल संजयपाल और कांस्टेबल बृजमोहन आदि शामिल रहे।









