हरिद्वार

स्वामी विवेकानंद जयंती पर गोष्ठी

कुलदीप राय उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(कुलदीप राय) हरिद्वार। आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में रामकृष्ण सेवा समिति रूड़की और संस्कार भारती के द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में रामकृष्ण सेवा समिति अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार उपाध्याय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर संगीत रागी रहे। संगीत रागी ने इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए, उन्होंने अपनी दिनचर्या के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि राम कृष्ण लाइब्रेरी में बैठकर वह पढ़ाई किया करते थे, उन्होंने यह भी कहा कि कभी भी जीवन में कठिनाइयां आती है वह हमें तोड़ देती हैं तो ऐसे में हमें विवेकानंद जी का स्मरण करना चाहिए। रागी ने राष्ट्रीय विमर्श में स्वामी की भूमिका को सिलेबस में डाल दिया, ताकि मास्टर के बच्चे भी स्वामी के बारे में पढ़ सकें। उन्होंने स्वामी विचारों पर रोशनी डाली और कहा गर्व से कहो हम हिंदू हैं। यह कोई नारा नहीं है इस नारे का विस्तार भारतीय दर्शन की व्याख्या में हर जगह मिलेगा।

Related Articles

Back to top button