ज्वालापुर पश्चिम मंडल के सम्मेलन में वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रधान बोले बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करना ही जीत की कुंजी
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी मंडल ज्वालापुर पश्चिम की ओर से आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साह, संगठनात्मक ऊर्जा और जनसंपर्क के संकल्प के साथ संपन्न हुआ है। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के धनौरी में आयोजित इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया है। कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो गांव-गांव, वार्ड-वार्ड और बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। सम्मेलन में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान पर विशेष जोर दिया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में कार्य करने, सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावी व सामाजिक अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भी विशेष उत्साह दिखाई दिया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ। साथ ही कार्यक्रम उपस्थित प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का पट्टा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत भी किया गया है।









