हरिद्वार

एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर संवेदनशील कार्रवाई, बिहार से हरिद्वार तक जुड़ी उम्मीद की डोर

4 महीने से लापता मूक युवक को श्यामपुर पुलिस ने परिवार से मिलाया

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता एक बार फिर मिसाल बनी है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशों के तहत नाबालिग, महिला अपराध और गुमशुदगी से जुड़े मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिसका असर अब ग्राउंड जीरो पर भी दिखाई देने लगा है। बता दे थाना श्यामपुर पुलिस को गश्त के दौरान बाहरपीली क्षेत्र में एक मूक और मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक लावारिस हालत में घूमता मिला। पुलिस टीम ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित थाने लाकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू किए। सोशल मीडिया और गुमशुदा व्यक्तियों के नेटवर्क के माध्यम से जानकारी प्रसारित की गई, जिसके बाद महज तीन घंटे के भीतर युवक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी नितीश कुमार के रूप में हुई, जो पिछले चार महीनों से लापता था। सूचना मिलते ही युवक का भाई राज नारायण यादव हरिद्वार पहुंचा। अपने खोए हुए भाई को सकुशल देखकर उसकी आंखें भर आईं। आवश्यक कार्रवाई के बाद श्यामपुर पुलिस ने नितीश कुमार को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम, एसएसआई मनोज रावत एएसआई दरम्यान सिंह, हेड कांस्टेबल बृजमोहन सिंह कांस्टेबल अजय चौहान सहित अंकित रावत आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button