हरिद्वार

शिवभक्तों की सेवा शिव आराधना से कम नहीं: सुनील सेठी

रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी के संयोजन में पार्षद एवं वरिष्ठ पंजाबी हरविंद्र सिंह ने साथियों सहित पुल जटवाड़ा ज्वालापुर पर शिव भक्तों का स्वागत पुष्प वर्षा कर उन्हें फल, पानी, जीरा पानी, बिस्किट वितरित करते हुए उनकी कावड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने की कामना मां गंगा से की। इस अवसर पर राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि शिव भक्तों की सेवा शिव आराधना से कम नहीं कई किलोमीटर पैदल चलकर कई कई लीटर जल लेकर अपने शिवालयों पर जाने वाले से कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि पवित्र श्रावण मास में ये शिव शक्ति से परिपूर्ण उनके गण है, जो शिव की आराधना को अपनी कठोर तपस्या से प्राप्त करने वाले असली साधक है जिन्हें न धूप न बरसात की न काम न मोह की लालसा सिर्फ ओर सिर्फ शिवभक्ति की इच्छा ऐसे शिव भक्तों की जितनी सेवा हो वो कम है हम ऐसे सभी शिव के इन गणों को प्रणाम करते हुए इनकी यात्रा की सकुशलता की कामना गंगा मैया से करते है पार्षद वरिष्ट पंजाबी नेता हरविंद्र सिंह ने कहा कि हरिद्वार को कई गुना व्यापार देने वाले साथ ये शिव भक्त कई निम्न परिवारों के लिए ये वरदान से कम नहीं जो कही भी कुछ भी सामान लगा कर फेरी लगाकर अपना व्यापार चलाते है ऐसे शिव भक्तों की सेवा ही असली शिव पूजा है जो किसी आराधना से कम नहीं । राष्ट्रीय पंजाबी महासभा हर शिव भक्त की मनोरथ पूरी होने यात्रा सकुशल होने की प्रार्थना गंगा मैया से करती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय अनेजा, संदीप मेहता, सुनील अरोड़ा, संजीव सहगल, सुरेंद्र भटेजा, राजकुमार अरोड़ा, सुरेंद्र नरूला, अर्पण ग्रोवर, केवल बजाज, अनिल शर्मा, गिरीश भाटिया रहे उपस्थित।

Related Articles

Back to top button