सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के प्रति किया जागरूक
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। सेंट मैरी स्कूल में यातायात पुलिस की ओर से सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया गया। सीओ बिपेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार और रेल चौकी प्रभारी ज्वालापुर समेत अधिकारियों ने छात्र, छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर ठगी से बचने और नशे से दूर रहने की जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक रहने के साथ आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जिम्मेदार और सुरक्षित नागरिक बनाना रहा। वहीं यातायात सीओ बिपेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम के साथ नशे को लेकर छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने कहा विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, मोबाइल के गलत इस्तेमाल और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
उन्होंने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी, पासवर्ड और बैंक संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई, साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक किया।









