महादेव के आशीर्वाद मां गंगा की कृपा से सकुशल सम्पन्न कावड़ मेले की सभी को बधाई: सुनील सेठी
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष महानगर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने गंगा विहार संकट मोचन हनुमान शिव मंदिर पर परिवार सहित विधि विधान से रुद्राभिषेक पूजा अर्चना कर भक्तों को खीर प्रसाद वितरण किया। वहीं जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन मेले में लगे सभी निगम कर्मचारी सहित समस्त जिला प्रदेश के विभागों को मेला सकुशल सम्पन्न होने की बधाई देते हुए सुनील सेठी ने कहा कि भोले नाथ की पूरे विश्व के साथ हरिद्वार पर विशेष कृपा रहती है तभी लाखों की कैपेसिटी वाले हरिद्वार धर्मनगरी पर करोड़ो कावड़ियों के कावड़ मेले को मां गंगा हमेशा सकुशल सम्पन्न करवाती है। इस बार भी करोड़ों शिव भक्तों ने हरिद्वार से गंगा जल भरा ओर अपने गंतव्यों को रवाना हुए हर शिव मंदिर पर भक्तों की भरपूर भीड़ रही, उसके बावजूद भोले नाथ के आशीर्वाद मां गंगा की कृपा से कावड़ मेला सकुशल सम्पन्न हुआ। मेले की सकुशलता को सभी विभाग सिर्फ प्रयास कर सकते है बाकी इतना बड़ा मेला सिर्फ ओर सिर्फ महादेव गंगा मैया की कृपा से ही हर वर्ष सकुशल सम्पन्न हो पाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मंदिर महंत हरिदास, आचार्य सुरेश, रुद्र सेठी, प्रिया सेठी, लाल, राजेश पांडे, अमित शर्मा सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।









