भीषण गर्मी में नहीं थम रहा भूमिगत विद्युत लाइन ठेकदारों की लापरवाही का सिलसिला: सुनील सेठी
नीटू कुमार हरिद्वार संवाददाता
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने जिला अधिकारी सहित विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से लगातार भूमिगत विद्युत लाइन फाल्ट से आ रही दिक्कतों से आम जनता को निजाद दिलाने की मांग की। सेठी ने बताया कि लगातार उतरी हरिद्वार सहित अपर रोड मुख्य बाजारों सहित कालोनियों में विद्युत कट लग रहे है जो कि कई कई घंटों के है जिसमे मुख्य फाल्ट भूमिगत विद्युत लाइन के है आज उतरी हरिद्वार अमृत गंगा 24 घंटे से सप्लाई बाधित है वहीं हाल खड़खड़ी के क्षेत्र का है जहां 4 घंटे से सप्लाई बाधित है जसविंद्र इंक्लेव, गंगा विहार, भीमगोड़ा सहित मायापुर हरकी पोड़ी के कई क्षेत्र इस समस्या से रोजाना जूझ रहे है। ज्यादातर मामले में भूमिगत विद्युत लाइन कर्मचारियों की लेट लतीफी, हठकर्मिता, समय से काम न करने खराब तारो की उपलब्धता न होना उपभोक्ता से तारो को बदलने के लिए शुल्क मांगने के है जिस कारण उपभोक्ताओं में भारी रोष है व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है अगर जल्द व्यवस्था न सुधरी तो सड़को पर उतरकर पुरजोर विरोध किया जायेगा। मांग करने वालो में मुख्य रूप से लक्की अनेजा, राहुल शर्मा, सोनू चौधरी, मनोज मिश्रा, सुनील अरोड़ा, अमित सिंह, पावन सिंह, पवन अरोड़ा, एस०एन तिवारी, राकेश सिंह, पवन पांडे, राहुल अरोड़ा , अमित शर्मा, लाल जी, राजेश पांडे, आशीष अग्रवाल रहे।









