हरिद्वार

कड़कड़ाती ठंड में राहत बनी सहारा दीप ट्रस्ट, जरूरतमंदों के बीच बड़े स्तर पर रजाई वितरण अभियान

मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। इंसानियत, हमदर्दी और सेवा की अनोखी मिसाल पेश करते हुए सहारा दीप ट्रस्ट ने हरिद्वार और लक्सर क्षेत्र में ठंड से जूझ रहे गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों के बीच रजाई वितरण अभियान संचालित किया है।अभियान का उद्देश्य केवल गर्म कपड़े देना नहीं, बल्कि ठिठुरती सर्द रातों में काँपते लोगों तक राहत, हौसला और मोहब्बत की गर्माहट पहुँचाना रहा है। सेवा कार्यक्रम हजरत शाह मोहम्मद शाह काठा पीर क्षेत्र, व पथेश्वर महादेव मंदिर, शिवगढ़, पथरी और आसपास के इलाकों सहित विभिन्न स्थानों पर चलाया गया है। यहां श्रद्धालुओं, संतों, बुजुर्गों, मजदूर भाइयों, गरीब परिवारों और बेघर लोगों तक रजाइयाँ पहुँचाई गई है। वहीं लक्सर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में भी जरूरतमंद यात्रियों, राहगीरों और मजदूरों को रजाई वितरित की गई, जिससे सर्द हवाओं के बीच उन्हें राहत और सुकून की गर्माहट मिल सके।सहारा दीप ट्रस्ट के संचालक मोहम्मद सलीम ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल सहयोग देना नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत, भाईचारे और आपसी मोहब्बत की रोशनी जलाए रखना है। स्थानीय लोगों और समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सच्ची सामाजिक सेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है। ट्रस्ट ने अपील की है कि जो भी लोग इस नेक काम का हिस्सा बनना चाहते हैं, वह सहारा दीप ट्रस्ट से जुड़कर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के इस मानवीय अभियान में सहयोग करें। याद रहे—इंसानियत की रोशनी तभी फैलती है, जब हम सब मिलकर किसी के जीवन में उम्मीद की गर्माहट पहुँचाते हैं।

Related Articles

Back to top button