हरिद्वार

श्रीदुर्गा ट्रेवल्स की गाड़ी में समान छुटा तो घबराने की जरूरत नही

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। गुजरात से हरिद्वार और ऋषिकेश घूमने आये यात्रियों को यहाँ श्री दुर्गा ट्रेवल्स के वाहन चालक की ईमानदारी की मिशाल हमेशा याद रहेगी। हुआ यू कि गुजरात से आये यात्रियों ने श्री दुर्गा ट्रेवल्स से गाड़ी बुक की और ऋषिकेश नीलकंठ महादेव के दर्शन करने चले गए। शाम को वाहन चालक प्रवीण ने देखा कि गाड़ी में एक बैग पड़ा है तो उन्होंने यात्रियों को कॉल करके बैग के बारे में बताया जो कि बैग खोने के कारण परेशान थे। उनके पास कॉल जाने पर उन्होंने राहत की सांस ली क्योकि बैग में नगदी के अलावा ए.टी.एम कार्ड भी थे। प्रवीण कुमार को अगली बुकिंग पर केदारनाथ जाना था इसलिए श्री दुर्गा ट्रेवल्स के मालिक अमरेश कुमार ने देर न करते हुए देर रात को ही कच्छि आश्रम पहुँचे और गुजरात के उन यात्रियों को उनका बैग सुपुर्द किया। बैग पाकर उन्होंने अमरेश कुमार और प्रवीण कुमार का आभार व्यक्त किया। जहाँ एक और दुकानदारो द्वारा यात्रियों से छोटी छोटी बातो पर मारपीट पर उतारू हो जाते है तो वही दूसरी और हरिद्वार और उतराखंड का गुजरात में नाम रोशन करने वाले प्रवीण कुमार और अमरेश कुमार ने बताया कि इससे पहले भी उनकी गाड़ी में यात्रियों का समान रहने और उन्हे सुपुर्द करने में अमरेश कुमार की खूब वाह वाह हुई थी।

Related Articles

Back to top button