तीन कोतवाली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, उधर यातायात पुलिस ने भी कसी कमर
आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस की पैनी नजर, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अलर्ट


हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर दिखाई दें रही है। जी हां हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत के निर्देश पर हरिद्वार कोतवाली, ज्वालापुर कोतवाली, रानीपुर कोतवाली पुलिस समेत यातायात पुलिस ने कोतवाली क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालते हुए आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया, साथ ही असामाजिक तत्वों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।

जानकारी के अनुसार एसपी सिटी दीपक सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह, सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी, कोतवाल ज्वालापुर चंद्रभान सिंह, कोतवाल रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी, शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा, शहर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक, सप्तऋषि चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार ने पुलिस फोर्स के साथ बाजारों में फ्लैग मार्च निकालते हुए लोगों से अपील की है कि, त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए, साथ ही संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

वहीं दूसरी और यातायात पुलिस ने भी आगामी त्यौहारी सीजन को लेकर कमर कस ली है, अक्सर देखा जाता है कि त्यौहारों के दिन जाम की स्थिति बनी रही है जिससे निपटने के लिए शनिवार को पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव, यातायात सीओ बिपेंद्र सिंह, यातायाता प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह नेगी ने वाहन चालकों ओर आमजन से अपील की है कि त्यौहारी सीजन के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, साथ ही व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

वहीं यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा आमजन से अपील की गई है कि सड़क को पार्किंग स्थल न बनाएं, यातायात नियमों का पालन करें और जाम मुक्त हरिद्वार बनाने में सहयोग प्रदान करें। त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।









