हरिद्वार

कनखल की सड़कों पर दिन भर बना रहता है ट्रैफिक जाम

राजेश पसरीचा उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। उत्तराखंड की तीर्थ नगरी हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले को भव्य बनाने हेतु उत्तराखंड सरकार एवं जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है जिसमें कुंभ मेला प्रशासन एवं जिला प्रशासन अधिकारियों द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में अभी से गंभीरत दिख रहा है। वहीं कुंभ मेले से पूर्व ही हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई की जाती है जिससे सुरक्षा के दृष्टिगत एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। वहीं इस बार भी कुंभ की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन अवैध अतिक्रमण हटाने में जुट गया है। जिसमें हरिद्वार जिलाधिकारी महोदय मयूर दीक्षित स्वयं हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र खड़खड़ी भूपतवाला भीमगोडा अपर रोड आदि पर अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे रहे हैं। वहीं कनखल थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से अवैध अतिक्रमण बढ़ता दिखाई दे रहा है जिससे श्रद्धालुओं से लेकर स्थानीय लोगों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जबकि कई बार कनखल थाना पुलिस को सूचना दी गई है उसके बावजूद कनखल थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार में सड़कों पर लगी दुकानों से कई बार वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलती हैं। लेकिन अवैध रूप से लगी दुकानों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा जिससे एक दूसरे को देख कर सड़कों पर दुकानदारों ने कुर्सियां मेज तक रख दिए हैं। वहीं चौक को ऑटो रिक्शा चालकों ने भी पार्किंग स्थल बना दिया है जहां दिन भर सड़क पर ऑटो रिक्शा देखे जा सकते हैं। जिस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा ऐसे अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों एवं ऑटो रिक्शा चालकों पर कार्यवाही करते हुए सरकारी सड़कों से हटाए जाने हेतु निर्देश दिए जाने चाहिए। जिससे यातायात व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button