देहरादून

Video: मतदान को सफल बनाने में देवभूमि उत्तराखंड के मतदाताओं से मतदान की अपील: अनीता भारती

राजेश कुमार देहरादून प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) देहरादून। कल लोकतन्त्र के महापर्व में देवभूमि उत्तराखंड के सम्मानित सभी मतदाताओं को इस महापर्व में अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाने की अपील करते हुए हरिद्वार की ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने बताया कि मतदान महादान माना जाता है, जिसके लिए देश भर में मतदान करने हेतु तमाम विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जनता के बीच पहुंच कर जागरूक किया गया।

देश के हर मतदाता को अपने मत का प्रयोग कर इस लोकतन्त्र महापर्व को सफल बनाने में मतवपूर्ण भूमिका रहती है। वहीं कल देवभूमि उत्तराखंड में लोकतन्त्र का महापर्व लोकसभा निर्वाचन 2024 के रुप में मनाया जा रहा है। लोकतन्त्र में जनता ही सर्वोपरि है। देश प्रदेश के हर एक मतदाता को संविधान द्वारा प्रदत अमूल्य वयस्क मताधिकार है। वहीं ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने देवभूमि के समस्त मतदाताओं से कल लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने की अपील करते हुए इस महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button