कोर विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
रवि चौहान हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रवि चौहान) हरिद्वार। कोर विश्यविद्यालय के कालेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस स्वस्थ भविष्य के लिए फार्मासिस्टों का सशक्तिकरण थीम पर मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवा, रोगी सुरक्षा और जन स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों की भूमिका को चर्चा की गयी। छात्रों ने जागरूकता रैली के माध्यम से स्वस्थ भारत रोगाणुरोधी प्रतिरोध से मुकाबले का संदेश देते हुए एंटीबायोटिक के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग पर जोर दिया। इस दौरान साइट्स, वैज्ञानिक पोस्टर, फार्मा क्विज, रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान, रचनात्मकता और संप्रेषण कौशल का प्रदर्शन किया। विजेताओं को पदक, पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि स्टेट फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार केएस फरस्वान ने कहा कि फार्मासिस्ट दवा और मरीज के बीच का सेतु है। ईमानदारी से कार्य करें, निरंतर सीखते रहें और रोगी की सुरक्षा को सदैव सर्वोपरि रखें। विवि के अध्यक्ष जेसी. जैन ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य के मौन प्रहरी हैं। हम कुशल, नैतिक और सामाजिक रूप से जिम्मेदार पेशेवर तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्राचार्य डा.ममता एफ.सिंह ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवा देने वाला नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवा का विश्वसनीय साथी है। परामर्श और जागरूकता के माध्यम से फार्मासिस्ट समाज को स्वस्थ बना सकते हैं। विद्यार्थी इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष डा.श्रेयांस जैन, कार्यकारी निदेशक डा. चारू जैन, कुलपति डा.अनुभा सिंह, प्रति कुलपति डा.राजेश कुमार उपाध्याय व शिक्षक मौजूद रहे।









