हरिद्वार

महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि

चिराग कुमार हरिद्वार संवाददाता

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(चिराग कुमार) हरिद्वार। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के मायापुर स्थित कार्यालय में कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की आज़ादी के लिए वर्षों जेल में बिताए, जब उन्हें स्वतंत्र भारत का नेतृत्व करने की ज़िम्मेदारी मिली, तब देश विभाजन की पीड़ा और संसाधनों की कमी से जूझ रहा था। ऐसे समय में उन्होंने संसद में खुली बहस और जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही को महत्व दिया। उनके सार्वजनिक जीवन से कार्यकर्ताओं को एक सीख मिलती है कि जनता को सवाल पूछने का अधिकार है और जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि वह उन सवालों को सुने और उनका उत्तर दे। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष लता जोशी और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा पंडित नेहरू बच्चों की जिज्ञासा को बहुत महत्व देते थे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश की प्रगति में शिक्षा और विज्ञान की भूमिका को बहुत पहले पहचान लिया था। उनके कार्यकाल में स्थापित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान जैसे सार्वजनिक संस्थानों ने देश में ही इंजीनियरों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं की पीढ़ियां तैयार करने की नींव रखी। यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट विवेक जागरिया, यश शर्मा, पार्षद हिमांशु गुप्ता, महानगर कांग्रेस सचिव आशीष प्रधान, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव शशि झा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सागर ठाकुर, छात्र नेता तन्वी गुप्ता, तनुज गुप्ता, पायल सैनी, ओम कश्यप, राहुल यादव, नितिन रावत, छवि त्यागी, आदित्य गोसाईं, कनिका रतूड़ी, छवि, हरि नारायण, शिवांगी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button