सिडकुल से निकलने वाले भारी वाहनों का दबाव, छोटे वाहन चालकों के लिए बढ़ी मुश्किलें
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सिडकुल, सलेमपुर, बहादराबाद और सुमन नगर मार्गों पर भारी एवं बड़े वाहनों की लगातार आवाजाही से छोटे वाहन चालकों और राहगीरों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है। इन मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ने के कारण दोपहिया वाहन चालकों को भी कई बार जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों चर्चा है कि निर्धारित नो-एंट्री समय में भी बड़े और भारी वाहन मार्गों पर कैसे प्रवेश कर रहे हैं, यह जांच का विषय है। यदि इन मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर समय निर्धारित है, तो उसका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है। वहीं राहगीरों का आरोप है कि यातायात व्यवस्था को लेकर समय-समय पर कार्रवाई की बात तो सामने आती है, लेकिन धरातल पर स्थिति में अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं देता है। भारी वाहनों के बीच छोटे वाहन चालकों को रास्ता बनाने में परेशानी होती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र लोगों में चर्चा है कि प्रशासन और संबंधित विभागों को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय नो-एंट्री व्यवस्था की प्रभावी निगरानी, भारी वाहनों की जांच और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करनी चाहिए। राहगीरों ने मार्गों पर नियमित निगरानी बढ़ाने और यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है।









