भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री शिवा चौहान ने पेश की हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी
समस्याएं दूर कर विधानसभा क्षेत्र को बनाएंगे आदर्श: शिवा चौहान
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिवा चौहान ने समर्थकों के साथ जगजीतपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन देकर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी पेश की है। हजारों समर्थकों के साथ दावेदारी करने पहुंचे शिवा चौहान ने कहा कि हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा में जन समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जलभराव और बिजली, पानी के संकट से लोग परेशान हैं। विधायक अनुपमा जनता को समस्याओं से निजात दिला पाने में नाकाम हैं। उन्होंने विधायक पर एसआईआर को लेकर अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव डालने का आरोप भी लगाया। शिवा चौहान ने कहा कि यदि पार्टी ने मौका दिया तो विधायक चुने जाने पर हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाएंगे। बिजली, पानी, सड़क, जलभराव आदि समस्याएं दूर करने के साथ किसानों की फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए प्रभावी योजनाएं लागू करायी जाएंगी। शिवा चौहान ने कहा कि देश के विकास की गति तेज करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वन नेशन वन इलेक्शन की नीति लागू करना चाहते हैं। लेकिन विकास विरोधी कांग्रेस और पूरा विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। शिवा चौहान के समर्थक जगपाल सिंह, सुमित चौहान, अमित और अभिषेक चौहान ने कहा कि इस बार हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से स्थानीय को ही मौका दिया जाना चाहिए। शिवा चौहान शिक्षित और युवा हैं। जनसमस्याओं के समाधान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इस दौरान सरवन कुमार, आशु चौहान, कुलदीप सिंह, अरविंद कुमार, संदीप चौहान, दीपक चौहान, रवि चौहान, सुरेंद्र कुमार, सागर राठौर, जगपाल सिंह, अमित, लाल सिंह, वासु चौहान, ललित चौहान, कुणाल चौहान, पिंकी कश्यप, अर्जुन, मोनिका सैनी, शैलेंद्र, पप्पू कश्यप, सीमा चौहान, दीया चौहान, रविंद्र नेगी, उषा, नरेंद्र सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बताया कि शिवा चौहान ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। इस पर पार्टी विचार कर निर्णय लेगी।









