हरिद्वार

भेल वर्कर्स यूनियन (एचएमएस) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। भेल वर्कर्स यूनियन (एच.एम.एस) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के गठन एवं घोषणा के उपरांत भेल हरिद्वार के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी श्रमिकों के हितों, कल्याण एवं अधिकारों के संरक्षण के लिए सकारात्मक, रचनात्मक और प्रभावी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच निरंतर संवाद, आपसी सहयोग एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों के माध्यम से भेल की प्रगति के साथ-साथ कर्मचारियों के हितों को भी और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है। यूनियन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने भेल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि श्रमिक हितों की रक्षा के साथ-साथ संस्थान के विकास, उत्पादन, कार्यक्षमता एवं औद्योगिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए यूनियन सदैव रचनात्मक सहयोग प्रदान करेगी। कार्यक्रम के दौरान यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। उपस्थित पदाधिकारियों ने श्रमिकों की समस्याओं के समाधान, आपसी समन्वय को मजबूत करने और भेल हरिद्वार की प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर यशोदा नंदन ओझा को अध्यक्ष तथा हँस राज कटारिया को महामंत्री के पद पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा निर्विरोध मनोनीत किए जाने की जानकारी भी दी गई।

Related Articles

Back to top button