हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 पेटी में 810 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की है।पुलिस के अनुसार, सूचना पर धनपुरा गांव में दबिश देकर दीन मोहम्मद उर्फ चंदू को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दे कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस टीम में एसआई महेन्द्र पुंडीर, कांस्टेबल नारायण सिंह, मनोज कुमार और महेश बाबू शामिल रहे।









