उत्तराखंड

अपनी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सेवाएं प्रदान कर रही महिला हेल्प लाइन प्रभारी उप निरीक्षक अनीता शर्मा

राजेश कुमार उत्तराखंड प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) उत्तराखंड। हरिद्वार मायापुर महिला हेल्प लाइन प्रभारी अनीता शर्मा जो कि वर्ष 2021 से अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं प्रदान कर रही हैं। वहीं महिला हेल्प लाइन प्रभारी उप निरीक्षक अनीता शर्मा ने बताया कि वर्ष जुलाई 2021 से अब तक हजारों दम्पत्ति के घरों को टूटने से बचाने का प्रयास किया है। उन्होंने बताया कि उनका प्रयास रहता है कि किसी भी तरह से अलग अलग रह रहे दंपत्ति के परिवार को जोड़ना चाहिए। महिला हेल्प लाइन प्रभारी उप निरीक्षक अनीता शर्मा ने बताया कि कई बार परिवार में छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद हो जाते हैं। जिस कारण अच्छे खासे घर टूटने की कगार पर पहुंच जाते हैं, वहीं पारिवारिक विवादों को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा हर थाने में महिला हेल्प लाइन की व्यवस्था की गई है, जिसमें दोनों पक्षों की बिना किसी खर्च के पारिवारिक विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाए, जो कि उत्तराखण्ड पुलिस की बहुत बड़ी पहल है। उप निरीक्षक अनीता शर्मा द्वारा पारिवारिक मामले में पति पत्नी की निष्पक्ष काऊसलिंग कराई जाती है, जिसमें दोनों पक्षों को समझा बुझा कर घर बनाने का प्रयास किया जाता है। उप निरीक्षक अनीता शर्मा ने बताया कि कई बार गलतफहमी की वजह से आज घर टूट रहे हैं। अनीता शर्मा ने बताया कि उनके समक्ष कोई भी पारिवारिक मामला आता है तो उनका प्रयास रहता है कि टूटते हुए घर को बचाया जा सके। जिसके परिणाम स्वरूप आज तक उप निरीक्षक अनीता शर्मा के बेहतर प्रयासों से हजारों परिवार हंसी खुशी अपना वैवाहिक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब किसी टूटे हुए परिवार को जोड़ने में सफलता मिलती है तो उन्हें भी अलग ही खुशी महसूस होती है। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा जो उन्हें महिला हेल्प लाइन की ज़िम्मेदारी दी गई है उसको वह अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उप निरीक्षक अनीता शर्मा द्वारा अपनी पूर्ण जिम्मेदारी एवं निष्ठा से सेवाएं प्रदान करने स्थानीय जनता द्वारा सराहना करते हुए कहा कि अनीता शर्मा बधाई की पात्र हैं।

Related Articles

Back to top button