हरिद्वार

शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

विधायक मदन कौशिक व मेयर किरण जैसल ने दिलायी व्यापार मंडल पदाधिकारियों को शपथ

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश कुमार) हरिद्वार। मध्य हरिद्वार के व्यापारियों ने नए व्यापारिक संगठन का गठन किया है। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के नाम से गठित किए गए संगठन में देवपुरा चौक से लेकर आर्य नगर चौक ऊंचा पुल के मध्य की 24 व्यापार मंडल इकाइयां शामिल हैं। बृहष्पतिवार को नवगठित व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शंकर आश्रम के पास होटल में किया गया। मुख्य अतिथी नगर विधायक मदन कौशिक व मेयर किरण जैसल ने व्यापार मंडल पदाधिकारियों अध्यक्ष मृदुल कौशिक, कार्यकारी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, महामंत्री सतीश भाटिया, कोषाध्यक्ष आकाश चौहान, संगठन मंत्री हर्षित त्रिपाठी, उपाध्यक्ष विवेक भूषण, राकेश नौटियाल, पराग चाकलान, जगजीवन, सिद्धार्थ कौशिक, रवि शर्मा, संजय पवार, राजेश कुमार, राजेश सैनी, मीडिया प्रभारी बसंत अरोड़ा, सोशल मीडिया प्रभारी गुलशन शर्मा, प्रिंट मीडिया प्रभारी नवीन जुनेजा, शहर मंत्री हैदर नकवी, उमेंद्र सिंह, आशीष त्यागी, काकू त्यागी, बाबू सिंह, कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु सैनी, सामिल, संवेक्षक रवि बजाज, अजय कुमार कुमार, पराग गुप्ता, दिनेश जोशी को शपथ दिलायी।
विधायक मदन कौशिक ने कहा कि व्यापारी हितों में संगठित होकर कार्य करें। संगठन एकता के बल पर ही चलता है। व्यापारियों के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान अवश्य किया जाएगा। सरकार सदैव ही व्यापारी हितों को लेकर सजगता से कार्य करती है। मेयर किरण जैसल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी राज्य की आर्थिक व्यवस्था का प्रमुख अंग हैं। नगर निगम की और से व्यापारियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि मध्य हरिद्वार के व्यापारियों को एक ही तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते सभी इकाइयां ने संगठित होकर शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार का गठन किया है। व्यापार मंडल सभी व्यापरियों को एकजुुट कर व्यापारी हित और शहर हित में कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button