रुड़की

सेवा पखवाड़े के सफल आयोजन हेतु भाजपा जिला रुड़की की कार्यशाला संपन्न, नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

इमरान देशभक्त रुड़की प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। आगामी सेवा पखवाड़े 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 के सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला रुड़की द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार जिला प्रभारी आदित्य चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा, सागर गोयल, मुनीश सैनी, मास्टर सत्यपाल, राजपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष बृज मोहन सैनी ने कार्यशाला में सेवा पर्व के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने कहा कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर महात्मा गांधी जयंती तक सेवा, त्याग और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को समाज की निस्वार्थ सेवा के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विभिन्न मंडलों में जाकर सेवा पखवाड़े की गतिविधियों का आयोजन करने के लिए कहा। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि सेवा पर्व समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगा और पार्टी की सेवा भावना जनता के बीच प्रत्यक्ष दिखाई देगी। कार्यशाला में प्रस्तुत सेवा पखवाड़े की रूपरेखा के अनुसार 17 सितम्बर को रक्तदान शिविर और स्वच्छता अभियान होंगे।
17 से 24 सितम्बर तक स्वास्थ्य शिविर। 18 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक रक्तदान शिविर (द्वितीय चरण) व प्रभात फेरी। 19-20 सितम्बर को डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन और प्रधानमंत्री का उद्बोधन। 21 सितम्बर को मन्ने मेलेवा कार्यक्रम। 25 सितम्बर को संगोष्ठी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती। 27-28 सितम्बर को दिव्यांग सहयोग कार्यक्रम। 2 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान एवं विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता। 29 अगस्त से 25 सितम्बर तक सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताएं। कार्यशाला में जिला पदाधिकारी भीम सिंह, सोनू धीमान, सतीश सैनी, सौरभ गुप्ता, नितिन गोयल, पंकज नंदा, प्रवेश प्रिया, प्रतिभा चौहान, संजीव तोमर, गीता मलिक, नवनीत सिंह, सचिन चौधरी, मुधुप त्यागी, सुशील रावत, तेजपाल मौर्य, कदम सिंह, आलोक गौतम, सुशील त्यागी, प्रदीप पाल, पवन तोमर, चौधरी रवींद्र सिंह पनियाला, राजेश सैनी, देवी सिंह राणा, गौरव कौशिक, रवि राणा, चौधरी धीर सिंह, आदेश सैनी, प्रवीण संधू, सोहन सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष अवनीश शर्मा, विकास प्रजापति, सूर्यवीर मालिक, राजन गोयल, राजकुमार कसाना, गुरजिंदर सिंह, केतन भारद्वाज व महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर से संकल्प लिया कि सेवा पखवाड़ा समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का अभियान बनेगा।अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ० मधु सिंह ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का स्वागत किया और कहा कि सेवा पखवाड़ा समाज के अंतिम छोर तक पहुँचने का अवसर है और भाजपा कार्यकर्ता इस सेवा पर्व को जन-जन का उत्सव बनाएंगे।

Related Articles

Back to top button