हरिद्वार

गुलशन खत्री ने कुंभ निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोष जताया

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार मे जन संघर्ष मोर्चा ने गीता मंदिर कनखल में सामाजिक मुद्दों पर चर्चा करते हुए संगठन विस्तार कर पदाधिकारियों को मनोनीत किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष गुलशन खत्री ने कुंभ निर्माण कार्यों में हो रहे भ्रष्टाचार पर रोष जताया उन्होंने कहा कि गंगा घाटों के निर्माण में अधिकारी भ्रष्टाचार कर जन धन का दुरपयोग कर सरकार के मंसूबों को पलीता लगा रहे हैं। प्रवक्ता राजेश बादल ने विभागों में फैल रहे भ्रष्टाचार पर आक्रोश जताते हुए जिलाधिकारी से ऐसे विभागों की जांच कार्यवाही की मांग की। नवनीत शर्मा ने शहर भर में घूम रही आवारा गायों को लेकर चिंता जाहिर की उन्होंने कहा कि सनातन देश में सनातनी सरकार के होते हुए पूजनीय गाय माता की दुर्दशा दुर्भायपूर्ण है। सरकार को इस पर संज्ञान लेना चाहिए। बैठक में रमेश वर्मा को कार्यवाहक जिलाध्यक्ष, रणवीर शर्मा को जिला उपाध्यक्ष, बिजेंद्र शीर्षवाल को जिला महामंत्री, डॉक्टर आर के वर्मा को जिला मीडिया प्रभारी नवनीत शर्मा को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, नितिन कश्यप को युवा मोर्चा जिला महामंत्री मनोनीत किया। जिसका सभी ने स्वागत करते हुए हर्ष व्यक्त किया। बैठक में एस एन शर्मा, राजेश बादल, अनिल ठाकुर, संजीव शर्मा, नितिन पोखरियाल संजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button