इलाज के दौरान युवती से छेड़छाड़ के मामले में मंगलौर पुलिस ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार
फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। इलाज के नाम पर युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला अपराधों को लेकर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख़्त निर्देशों पर मंगलौर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र का है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि डॉ. रिजवान ने उनकी पुत्री के इलाज के दौरान अभद्रता और छेड़छाड़ की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है और ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।









