बागेश्वर

कोडीन युक्त कफ़ सिरप एवं मनः प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री को लेकर सख्त हुआ विभाग

औषधि विभाग निरीक्षक की छापेमारी से मेडिकल संचालकों में मचा हड़कंप

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) बागेश्वर। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखंड के उच्च अधिकारियों से प्राप्त निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार को बागेश्वर में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं मनः प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए 15 रिटेल एवम् होलसेल मेडिकल स्टोरों में औचक निरीक्षण किया गया।

Oplus_16908288
जानकारी के अनुसार अभियान के तहत जनपद बागेश्वर की औषधि निरीक्षक पूजा रानी द्वारा एसबीआई तिराहा, तहसील रोड, जिला चिकित्सालय क्षेत्र स्थित विभिन्न मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके चलते मेडिकल संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
Oplus_16908288
वहीं इस बाबत पर जनपद बागेश्वर की औषधि निरीक्षक पूजा रानी ने बताया कि बृहस्पतिवार को जनपद बागेश्वर में कोडीन युक्त कफ सिरप एवं मनः प्रभावी औषधियों की अवैध बिक्री की रोकथाम के लिए 15 मेडकिल स्टोरों पर औचक निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी रिटेल एवम् होलसेल मेडिकल प्रतिष्ठानों पर औषधि विक्रय हेतु वैध लाइसेंस की उपलब्धता तथा पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति में औषधियों का क्रय-विक्रय सुनिश्चित कराया गया।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि कोडीन युक्त कफ सिरप एवं मन:प्रभावी (Psychotropic) औषधियाँ केवल विधिवत चिकित्सकीय पर्चे (प्रिस्क्रिप्शन) पर ही वितरित की जाएँ। उन्होंने मेडिकल स्टोरों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थापना व उनकी रिकॉर्डिंग की भी गहन जांच की गई।
Oplus_16908288
औषधि निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य कोडीन युक्त कफ सिरप एवं मनः प्रभावी दवाओं के अवैध कारोबार पर रोक लगाना और आम जनता, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रखना है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित मेडिकल स्टोरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Oplus_16908288
इसके अतिरिक्त मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे औषधियाँ केवल पंजीकृत एवं लाइसेंसधारी थोक विक्रेताओं से ही क्रय करें तथा किसी भी औषधि की गुणवत्ता के संबंध में संदेह होने पर तत्काल औषधि प्रशासन को सूचित करें। साथ ही जनपद बागेश्वर में प्रवर्तन की सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button