हरिद्वार वार्ड नंबर 10 के बाल्मीकि चौक पर के०आर०डब्लू द्वारा प्रस्तावित सीवर लाइन शुरू
वरिष्ठ समाज सेवी नरेश चनयाना के कर कमलों द्वारा किया गया सीवर लाइन का शुभारंभ
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम के वार्ड नंबर 10 बाल्मीकि चौक पर शुक्रवार को सीवर लाइन का शुभारंभ किया गया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं वार्ड पार्षद सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर की जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में सीवर लाइन का कार्य चल रहे हैं। वहीं आज वार्ड नंबर 10 बाल्मीकि चौक पर K R W द्वारा प्रस्तावित सीवर लाइन का कार्य का शुभारंभ किया गया है। जो कि वरिष्ठ समाज सेवी नरेश चनयाना के कर कमलों द्वारा शुभारंभ किया गया। सीवर लाइन कार्य के शुभारम्भ होने पर उपस्थित जनप्रतिधियों ने एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर वार्ड नंबर 10 के पार्षद सचिन कुमार, वार्ड नंबर 11 के पार्षद दीपक शर्मा, भाजपा युवा नेता भोला शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता वेदप्रकाश अरोड़ा, रवि सागर, जीत सिंह, मनोज भवर, मुन्ना ठेकेदार, अंकित जाटव, मोनू कल्याण, जुगल किशोर, सोनू कश्यप, साहिल टूटू, विजय गुप्ता, आकाश कश्यप, एवं मातृ शक्ति दुर्गेश नंदनी, नूतन आदि उपस्थित रहे।









