
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। सराय गांव के पास निर्माणाधीन रिंग रोड से अंडरपास दिए जाने की मांग को लेकर करीब 52 दिनों से चल रहे धरने और अनशन को प्रशासन ने समाप्त करा दिया। सराय गांव के 3 लोग अंडरपास के निर्माण को लेकर धरने पर डटे हुए थे। ग्रामीणों का कहना है कि रिंग रोड से रास्ता ना दिए जाने पर गांव का संपर्क मुख्य मार्ग से कट जाएगा। गांव वालों के खेत भी इसी ओर हैं। जिससे उन्हें खेतीबाड़ी में भी दिक्कतें आएंगी। अधिकारियों ने उनकी मांग सरकार को भेजने का आश्वासन देकर फिलहाल अनशन खत्म करा दिया है। मंगलवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार एनएचएआई के अधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीएम और एनएचएआई के अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उनकी मांगे उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने अनशन समाप्त कर दिया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि एनएचएआई अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी मांगे अपने उच्च स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि अनशन कर रहे ग्रामीणों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।









