देहरादून

चर्चा: उत्तराखंड में घरेलू गैस की किल्लत या फिर कालाबाजारी का खेल शुरू

जहां घर-घर पहुंच रहे थे आसानी से गैस सिलेंडर तो वहीं अब गैस की किल्लत बड़ी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(राजेश पसरीचा) देहरादून। उत्तराखंड में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर आम जनता दुविधा में दिखाई दे रही है। जहां दो देशों में हुए युद्ध से भारत में डीजल पेट्रोल घरेलू गैस की कमी होने की खबरों ने आम आदमी के लिए फजीहत खड़ी कर दी है। खबरों के बाद से गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं की भी भीड़ देखने को मिल रही है। जबकि प्रदेश में जिला प्रशासन द्वारा आम जनमानस से अपील करते हुए बताया जा रहा है कि घरेलू गैस सिलेंडर की किसी तरह से कोई किल्लत नहीं है। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को पहले की तरह समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी। लेकिन वहीं गैस एजेंसियों पर ग्राहकों को गैस सिलेंडर की कमी होने का हवाला दिया जा रहा है। वहीं चर्चा बनी हुई है कि गैस एजेंसियों पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा कहीं न कहीं गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने का खेल तो नहीं खेला जा रहा। जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों को आम जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए गैस एजेंसियों पर पहुंच निरीक्षण करते हुए ग्राहकों को समय से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु आदेशित करना चाहिए। जिससे गैस सिलेंडर की किसी भी तरह से कालाबाजारी के खेल को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button