लक्सर

जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर सख्ती

एसडीएम व तहसीलदार ने LPG गैस एजेंसियों और गोदामों का किया निरीक्षण

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में जमाखोरी और कालाबाज़ारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसडीएम सौरभ असवाल और तहसीलदार द्वारा LPG गैस एजेंसियों तथा उनके गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने यहां उपलब्ध गैस सिलेंडरों के स्टॉक की पूरी जानकारी एजेंसी परिसर में लगे बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम जनता को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके। अधिकारियों ने कहा कि स्टॉक की पारदर्शी जानकारी प्रदर्शित करने से किसी भी प्रकार की अफवाह, जमाखोरी या कालाबाज़ारी पर प्रभावी रोक लगाई जा सकेगी। फिलहाल क्षेत्र में गैस की आपूर्ति की स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button