
हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस को गश्त के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध देशी तमंचे और जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। लक्सर पुलिस के मुताबिक गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए पूछताछ में आरोपी की पहचान अनुज निवासी घोसीपुरा, कोतवाली मंगलौर के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी अनुज ने पुलिस को बताया कि वह यह तमंचा और कारतूस अपने ही गांव के व्यक्ति से लेकर आया था, जिसे वह लक्सर में देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। लक्सर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई विपिन कुमार, कांस्टेबल कपिल देव और कांस्टेबल अरुण कुमार आदि शामिल रहे।









