कनखल स्थित योग अभ्यास आश्रम में नि:शुल्क दस दिवसीय योग शिविर का आयोजन

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(नीटू कुमार) हरिद्वार। हरिद्वार की आस्था की नगरी कनखल स्थित श्री योगाभ्यास आश्रम सन्यास मार्ग में प्रेरणास्रोत महाप्रभु रामलाल, योगेश्वर स्वामी मुल्कराज, सदगुरुदेव स्वामी देवी दयाल महाराज की अपार अनुकंपा व सद्गुरु के आशीर्वाद से दिनांक 16 मार्च से 25 मार्च तक 10 दिवसीय निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आगामी 24 व 25 मार्च को रामनवमी अवसर पर योगेश्वर प्रभु श्री 1108 रामलाल जी का शुभ ”अवतरण दिवस” बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से प्रमुख योगाचार्य व साधक तथा श्रद्धालुगण भारी संख्या में पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। कनखल स्थित योगाभ्यास आश्रम की प्रमुख योगाचार्या डॉ दमयंती ने ट्रस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जन्मों महोत्सव अवसर पर 16 मार्च से 25 मार्च तक विशेष चिकित्सा योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर के माध्यम से साधक अनुभवी योगचार्यो द्वारा प्राणायाम तथा योग विषय पर विस्तृत जानकारी और यौगिक क्रियाओं द्वारा अपने मन और तन तथा योग द्वारा बीमारियों के निदान हेतु साधक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि योग शिविर के माध्यम से सैकड़ों की संख्या में भक्तगण व साधक आश्रम के कार्यक्रम में भाग लेकर लाभान्वित हो सकेंगे। शिविर के माध्यम से मानव जीवन में होने वाले रोगों और योग के माध्यम से उनका किस प्रकार बिना दवा के उपचार किया जा सकता है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी अनुभवी योगाचार्य द्वारा दी जाएगी। योग शिविर में मनुष्य अपने तन और मन को किस प्रकार स्वस्थ रख सकता है, ध्यान योग तथा आध्यात्मिक योग द्वारा प्रभु चिंतन कर जीवन को आत्मसाध कर सकता है, योगिक क्रियाओं द्वारा आम प्रचलन में चल रही बीमारियां शुगर, ब्लड प्रेशर, साइटिका, माइग्रेन, नेत्र विकार व पेट संबंधी रोगों की रोकथाम की जा सकती है। जलनैती तथा वमन क्रियाओं द्वारा सिरदर्द व जुकाम संबंधी और पेट रोगों का उपचार संभव है। प्राणायाम,ध्यान योग व आध्यात्मिक योग द्वारा मानसिक बीमारियों से होने वाले दुष्प्रभाव से निजात पा सकता है। योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल के ”दिवस अवसर पर 24, 25 व 26 मार्च को आश्रम में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आश्रम में प्रभु प्रार्थना, गुरु स्तुति, महाप्रभु जी की आरती प्रभु तिलक व प्रवचन के साथ दिव्य रामायण पाठ, भजन, कीर्तन, सत्संग उपरांत गुरु प्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 26 मार्च को प्रातः 10:00 बजे योगेश्वर प्रभु श्री रामलाल जी की शोभायात्रा बैंड बाजे और झांकियां के साथ बड़ी धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। जिसमें आश्रम के ट्रस्टी गण व योग साधकों पता श्रद्धालु गणों का विशेष सहयोग रहेगा।









