हरिद्वार

स्कूली छात्रों पर फायरिंग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी: वीडियो

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूली छात्रों पर दबंगों ने अचानक फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इस सनसनीखेज वारदात में सभी छात्र बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि छात्र परीक्षा देकर स्कूल से बाहर निकले ही थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इतना ही नहीं, फायरिंग के बाद दबंगों ने छात्रों के साथ मारपीट भी की और मौके से फरार होने से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित छात्रों के परिजनों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, लक्सर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button