हरिद्वार

20 लाख की जमीन धोखाधड़ी का फरार आरोपी दबोचा, ऑपरेशन प्रहार में रुड़की पुलिस की बड़ी सफलता

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में 2024 से फरार चल रहे आरोपी रणवीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 2024 में ये मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमे संजीव कुमार निवासी सराय ज्वालापुर ने आरोप लगाया था कि रणवीर और इस्लाम ने किसी अन्य व्यक्ति की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री उनके नाम कर दी और करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामले की जांच के दौरान सामने आया कि पिंकू उर्फ अजय और रणवीर ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा था। आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृतक इस्लाम पुत्र हनीफ का प्रतिरूपण कर जमीन का फर्जी विक्रय किया। पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी पिंकू उर्फ अजय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धाराओ की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि, आरोपी रणवीर लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार आज पुलिस ने उसे उसके ससुराल गांव शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपी रणवीर पुत्र कवर पाल लक्सर कोतवाली क्षेत्र के पीतपुर गांव का निवासी हैं पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में, वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेन्द्र राठी, हेड कांस्टेबल नूर हसन, कांस्टेबल राजेश देवरानी और कांस्टेबल अनिल चौहान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button