हरिद्वार

Video: दस लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। लक्सर पुलिस ने 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाशों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है। वहीं एसपी देहात शेखर चन्द्र सुयाल ने लक्सर कोतवाली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हबीबपुर गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रवीण कुमार से फोन पर 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी और पैसे ने देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसआई नितिन चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने कॉल ट्रेस कर साजिश का खुलासा किया, जिसमें रंजिश के चलते पास ही के गांव के प्रधान विकास उर्फ ठाकुर ने ये पूरी साजिश रची थी। उसने बिजनौर निवासी आसिफ और मुराद अली से फिरौती की कॉल करवाई थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया आरोपियों के कब्जे से दो देसी तमंचे, चार जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Related Articles

Back to top button