हरिद्वार

गौ पुत्र अभिषेक सिंह बने युवा मोर्चा पद पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

गगन शर्मा सह सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज गौ माता की कृपा से सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओ और सनातन धर्म की सेवा और रक्षा करने व कराने में लगे हुए हैं। राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार ने ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा पद पर गौ पुत्र अभिषेक सिंह को नियुक्त किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं ने अभिषेक चौधरी को बधाई देते हुए आशा की है कि उत्तराखंड प्रदेश में वो विशाल सेना गठित करेंगे तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने में भागीदारी निभाएंगे। अभिषेक सिंह ने सभी भारतवासियों और कार्यकर्ताओं से अपील है कि गौ माता को सम्मान दिलाने के लिए आने वाली 27 अप्रैल को सभी गौ सम्मान दिवस मनाएं और तहसील में जाकर देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजें।

Related Articles

Back to top button