लंढौरा में UKD केंद्रीय सचिव डॉ. महक सिंह सैनी का जोरदार स्वागत, ताजिम अली बने नगर अध्यक्ष
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (UKD) के केंद्रीय सचिव डॉ. महक सिंह सैनी के लंढौरा आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता और एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सैनी ने संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की। उन्होंने ताजिम अली को नगर पंचायत लंढौरा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया। इस घोषणा के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई और सभी ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को फूल-मालाओं से स्वागत कर बधाई दी। डॉ. महक सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा से जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाता रहा है और आगे भी जनहित के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, ताकि दल को और अधिक मजबूती मिल सके। जिलाध्यक्ष दीपक लाखवान ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन और अधिक सक्रिय होगा तथा जनता के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाएगा। जिला संयुक्त मंत्री अल्ताफ खान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी लगातार जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा। नव-नियुक्त नगर अध्यक्ष ताजिम अली ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और जनता की सेवा ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में मौजूद सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।









