Video: जनगणना 2027 का आगाज़, घर-घर पहुंचेगी गणना टीम
मकान गिनती शुरू जनता से सहयोग की अपील विरोध नहीं, जानकारी दें पूरी: दीपक रावत

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) देहरादून। भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण और भवन गणना का कार्य कुमाऊँ मंडल में शुरू हो गया है। आयुक्त कुमाऊँ मंडल व मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने मंडलवासियों से इस राष्ट्रीय अभियान में पूर्ण सहयोग देने की अपील की है। आयुक्त दीपक रावत ने बताया कि संगणक एवं गणना टीम अब घर-घर जाकर भवनों का विवरण दर्ज कर रही है। गणना कार्मिकों के पास सरकारी पहचान पत्र होगा, जिसे नागरिक सत्यापित भी कर सकते हैं।
प्रत्येक परिवार से मकान, सदस्यों एवं अन्य जरूरी सूचनाएं ली जाएंगी, इसलिए सभी लोग सही जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि जनगणना का कार्य सुचारू रूप से पूरा हो सके उन्होंने कहा कि गणना के दौरान कार्मिक भवनों पर मार्किंग या नंबरिंग भी कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी प्रकार का विरोध न करें, क्योंकि यह प्रक्रिया राष्ट्रीय अभिलेख तैयार करने का हिस्सा है। जनगणना के आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं, संसाधनों के वितरण और विकास कार्यों की आधारशिला बनते हैं आयुक्त ने जनता से अपील की कि यदि जनगणना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी हो तो टोल फ्री नंबर 1855 पर सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है, इसलिए हर नागरिक का सहयोग अनिवार्य है।









