ऑपरेशन प्रहार के तहत रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पशु कटान गैंग का भंडाफोड़
मोहम्मद आरिफ उत्तराखंड क्राइम प्रभारी

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत रानीपुर पुलिस ने अवैध पशु कटान और मांस विक्रय में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गैंग के सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अवैध रूप से पशुओं के कटान और मांस बिक्री में लिप्त दो आरोपी तौफिक पुत्र मेहरबान निवासी ग्राम सलेमपुर (गैंग लीडर) और साजिद पुत्र हमीद निवासी गोविंदपुर दादूपुर के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगालते हुए। गैंगचार्ट तैयार की गई। जिसके आधार पर 26 अप्रैल 2026 को कोतवाली रानीपुर में मु0अ0सं0 138/2026 धारा 2(b)(xi)(26)(27)/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। और कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने 27 अप्रैल 2026 को गैंग के मुखिया तौफिक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि अन्य सदस्य की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी तौफिक के खिलाफ पहले भी पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वर्ष 2022, 2024 और 2025 के मामले शामिल हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी, उपनिरीक्षक चरण सिंह (चौकी प्रभारी गैस प्लांट), कांस्टेबल करम सिंह और अजय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रानीपुर पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है, वहीं आम जनता ने पुलिस की इस सख्ती की सराहना की है।









