हरिद्वार

ईंट मारकर युवक की मौत आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

फिरोज अहमद समाचार सम्पादक

हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। निर्मला छावनी क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान ईंट लगने से घायल युवक की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक बीती 23 अप्रैल की रात दीपक सक्सेना का पड़ोसी सौरभ कौरी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोप है कि गाली-गलौज के बीच सौरभ ने पास पड़ी ईंट उठाकर दीपक के सिर पर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सौरभ कौरी को हिलवाई पास रोड के जंगल से दबोच लिया। वहीं इस बाबत पर नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने गुस्से में ईंट मारने की बात कबूल की। वहीं अब पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा,एसआई प्रदीप कुमार, कास्टेबल, सुमित कुमार सहित कांस्टेबल शौरभ नौटियाल आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button